विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएमओ कार्यालय में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएमओ कार्यालय में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय, ऊधम सिंह नगर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों के बीच धरती को हरा-भरा बनाए रखना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है।
सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें जीवित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं सुंदर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ. के.के. अग्रवाल, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. डी.एम. गहलौत, संजय पांडेय, भीम त्रिपाठी, राहुल कुमार, मनोज कुमार आर्य, प्रदीप प्रजापति सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।

