ऊधम सिंह नगर

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की आवास परियोजना का सोशल ऑडिट सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की आवास परियोजना का सोशल ऑडिट सम्पन्नसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ग्राम बागवाला, रुद्रपुर में निर्मित आवास परियोजना के लिए सोशल ऑडिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन एवं सचिव पंकज कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

परियोजना की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं लाभार्थियों की संतुष्टि का आकलन करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और लाभार्थियों सहित करीब 200 लोगों ने भाग लिया। सोशल ऑडिट के दौरान अधिकारियों ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और फीडबैक प्राप्त किए।उपाध्यक्ष जय किशन एवं सचिव पंकज कुमार उपाध्याय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र परिवार को सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लाभार्थियों को आश्वस्त किया कि परियोजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने खुली चर्चा एवं सोशल ऑडिट प्रक्रिया की सराहना करते हुए इसे जनभागीदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

error: Content is protected !!
Call Now Button