विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय एवं कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट तथा गौरव पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि पौधे हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं तथा पर्यावरण और जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी हरेला पर्व एवं वर्षाकाल में जनपदभर में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर तक संचालित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, स्कूली बच्चों तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने की शपथ भी दिलाई गई।
इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, पेयजल निगम के सुनील जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर, तहसीलदार निदेश कुटौला सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।

