ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, जिलाधिकारी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाएं
ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, जिलाधिकारी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाएं
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों एवं अग्निशमन उपकरणों की कार्यस्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए तथा परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार दिनेश कुटोला, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, भाजपा के गजेन्द्र प्रजापति, कांग्रेस के ललित बिष्ट तथा आम आदमी पार्टी की किरण पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।।

