ऊधम सिंह नगर

विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 लीटर कच्ची शराब बरामद, 3500 किलो लहन नष्ट

विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 लीटर कच्ची शराब बरामद, 3500 किलो लहन नष्टसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

बाजपुर। अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर छापेमारी की अभियान के दौरान 32 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि लगभग 3500 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 जून 2026 को माननीय संयुक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप कुमार के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त एन.आर. जोशी के निर्देशन में अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर की टीम ने कुकरेटा, सैमल और अम्बारी क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं दबिश अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण से जुड़े ठिकानों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई।आबकारी विभाग की टीम ने मौके से 32 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 3500 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया। इस संबंध में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव एवं रेनुका बोरा शामिल रहीं। अधिकारियों ने अभियान को सफल बताते हुए आमजन से भी अवैध शराब के संबंध में सूचना देने की अपील की है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button