एसएसपी अजय गणपति ने कोतवाली कुंडा का किया औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
एसएसपी अजय गणपति ने कोतवाली कुंडा का किया औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
कुंडा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने मंगलवार को कोतवाली कुंडा का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं एवं जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर के विभिन्न अनुभागों के साथ-साथ अधीनस्थ चौकियों का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए एसएसपी ने कोतवाली कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात एवं मेस का निरीक्षण कर अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, स्वच्छता व्यवस्था तथा शस्त्रों के सुरक्षित संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने कोतवाली कुंडा के अंतर्गत आने वाली चौकी मंडी, चौकी गढ़ीनेगी, चौकी सूर्या एवं चौकी शिवराजपुर पट्टी का भी औचक निरीक्षण किया इस दौरान चौकियों में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन कर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की इस अवसर पर कोतवाली एवं चौकियों में तैनात समस्त विवेचकों का ऑर्डरली रूम (ओआर) लिया गया एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रत्येक विवेचक को निर्देशित किया कि मामलों का निस्तारण साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए गंभीर मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट कहा कि विवेचना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी उन्होंने पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए उन्होंने कहा कि विवेचनाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और गुणवत्ता बनाए रखना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनता को न्याय दिलाने के लिए सभी पुलिसकर्मी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।।

