ऊधम सिंह नगर

तहसील दिवस में पहुंचीं 115 शिकायतें, 47 का मौके पर निस्तारण

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

किच्छा। मंगलवार को नगर पालिका परिषद सभागार में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 115 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 47 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनें तथा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में समाज कल्याण, विद्युत, पेयजल, भूमि विवाद, सड़क, सीसी मार्ग, सिंचाई, राजस्व, पुलिस, नगर पालिका और गैस विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आईं। सिरौलीकला निवासी मोहम्मद ताहिर ने कृषि भूमि के साझा खाते के बंटवारे की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए आदर्श नगर बंडिया निवासी सुरेश प्रसाद चौहान ने मंदिर चौराहे से कॉलोनी चौराहे तक सड़क निर्माण की मांग रखी, जबकि कमलानगर चुटकी देवरिया के निवासियों ने कच्चे रास्ते को पक्का कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इंदरपुर निवासी रामचीज ने ग्राम प्रतापपुर स्थित अपनी कृषि भूमि को कब्जामुक्त कराकर कब्जा दिलाने की मांग की वहीं ग्राम आनंदपुर के ग्रामीणों ने नाले की सफाई की समस्या उठाई जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए पूर्व सभासद लियाकत अली ने वार्ड संख्या-3 किशनपुर सिसई में खुले विद्युत तारों के स्थान पर इंसुलेटेड लाइन बिछाने, सिसई बंडिया में पाहा नहर की सफाई एवं कवरिंग कराने की मांग रखी इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निरीक्षण कर कार्रवाई करने तथा नहर कवरिंग के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।

पंत कॉलोनी निवासी चंद्रकला ने नगर पालिका द्वारा स्थापित सबमर्सिबल पंप से जल कनेक्शन दिलाने का अनुरोध किया, जिस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए तहसील दिवस में विधायक तिलक राज बेहड़, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उपजिलाधिकारी गौरव पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button