“जिला अस्पताल को मिला नया मुखिया, डॉ. एम.के. तिवारी बने सीएमएस; मरीजों के बीच भी देंगे रोज दो घंटे सेवाएं”
“जिला अस्पताल को मिला नया मुखिया, डॉ. एम.के. तिवारी बने सीएमएस; मरीजों के बीच भी देंगे रोज दो घंटे सेवाएं”
“वरिष्ठ फिजिशियन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जगी नई उम्मीद”
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान जिला अस्पताल रुद्रपुर को नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एम.के. तिवारी ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) का कार्यभार संभाल लिया है। उनकी तैनाती को अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. तिवारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ मरीजों की सेवा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी उन्होंने घोषणा की कि वह प्रतिदिन दो घंटे ओपीडी में बैठकर मरीजों का उपचार करेंगे इससे जिले भर से आने वाले हजारों मरीजों को सीधे एक अनुभवी फिजिशियन की सेवाएं मिल सकेंगी।
डॉ. तिवारी लंबे समय से चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता, सरल व्यवहार और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए पहचान रखते हैं। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अस्पताल परिसर में पूरे दिन उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों का मानना है कि डॉ. तिवारी के नेतृत्व में अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा मरीजों को बेहतर उपचार, समय पर जांच सुविधाएं और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद बढ़ी है। जनपद के लोगों का कहना है कि एक अनुभवी चिकित्सक के हाथों में अस्पताल की कमान आने से स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी जिला अस्पताल में नई जिम्मेदारी संभालते हुए डॉ. तिवारी ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य होगा। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों के सहयोग से अस्पताल को और अधिक बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया डॉ. एम.के. तिवारी के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बनने के साथ ही जिला अस्पताल में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।।

