Thursday, October 15, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

बच्चों ने अधिकारियों के सामने बेझिझक रखीं समस्याएं, अधिकारों के प्रति किया जागरूक

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। महिला कल्याण विभाग के समन्वय से अमन संस्था द्वारा ग्लोबल नेटवर्क फॉर चिल्ड्रेन पार्टिसिपेशन (GNCP) के अंतर्गत बाल संप्रेक्षण गृह, रुद्रपुर में जिला स्तरीय हितधारक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती व्योमा जैन ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की आवाज को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और निर्णय प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में अमन संस्था के निदेशक रघु दत्त तिवारी, बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती चंद्रकला एवं श्री उमेश, बाल विकास परियोजना अधिकारी रुद्रपुर ग्रामीण श्रीमती हेमा कांडपाल तथा वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी कविता बडोला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बाल संरक्षण से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने बच्चों को उनके अधिकारों, चाइल्ड हेल्पलाइन, पॉक्सो एक्ट तथा गुड टच-बैड टच के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।

बैठक में बच्चों ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सीधे संबंधित विभागों के अधिकारियों के सामने रखा। बच्चों ने बेझिझक अपनी बात कही और अधिकारियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। अधिकारियों ने बच्चों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके सवालों के जवाब देते हुए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।।

error: Content is protected !!
Call Now Button