मनोज तिवारी बने जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के प्रभारी प्रमुख अधीक्षक, तीन अस्पतालों में नई तैनाती
मनोज तिवारी बने जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के प्रभारी प्रमुख अधीक्षक, तीन अस्पतालों में नई तैनाती
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
देहरादून, 30 मई। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड ने 31 मई 2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले तीन प्रमुख अधीक्षकों के स्थान पर प्रभारी अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टम्टा के सेवानिवृत्त होने पर डॉ. द्रोपदी ग्वाल, अपर निदेशक ग्रेड को प्रभारी प्रमुख अधीक्षक नामित किया गया है।
वहीं, जिला चिकित्सालय रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिन्हा के स्थान पर डॉ. मनोज कुमार तिवारी (एम.के. तिवारी), अपर निदेशक ग्रेड को प्रभारी प्रमुख अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा, जिला चिकित्सालय हरिद्वार के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रणवीर सिंह के सेवानिवृत्त होने पर डॉ. श्याम किशोर सैनी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ग्रेड को प्रभारी प्रमुख अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
विभागीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नामित अधिकारी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ संबंधित पदों का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। इस अतिरिक्त दायित्व के लिए उन्हें किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन अथवा भत्ता देय नहीं होगा। यह व्यवस्था नियमित तैनाती होने अथवा अगले आदेश जारी होने तक प्रभावी रहेगी उल्लेखनीय है कि यह आदेश महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. सुनीता टम्टा द्वारा जारी किया गया है।।

