Sunday, October 18, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

जून में होगा आशा वर्कर्स यूनियन का ब्लॉक सम्मेलन

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

काशीपुर। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू संबद्ध) की काशीपुर ब्लॉक कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जून माह में ब्लॉक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन की जिला उपसचिव अनिता अन्ना ने कहा कि देशभर में महिला स्कीम वर्कर्स के श्रम का सरकार द्वारा शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स को स्वास्थ्य विभाग के लगभग सभी छोटे-बड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी जाती है। उन्हें एक राज्य कर्मचारी से भी अधिक काम करना पड़ता है, लेकिन आज तक न तो उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही न्यूनतम वेतन की सुविधा प्राप्त हुई है।

यूनियन की जिला सचिव रीता कश्यप ने कहा कि आशा वर्कर्स ने ऐक्टू के नेतृत्व में संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि यूनियन की प्रमुख मांग आशा वर्कर्स को राज्य कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम वेतन दिलाना है। इन मांगों को हासिल करने के लिए मजबूत संगठन और एकजुट संघर्ष की आवश्यकता है।

बैठक में जिला सचिव रीता कश्यप, जिला उपसचिव अनिता अन्ना, जिला उपाध्यक्ष बबीता कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष सुधा शर्मा, स्नेहलता चौहान, सोनिया, कमलेश, रेनू वर्मा, मंजू कश्यप, कुसुम पाल, मधु शर्मा, ऊषा प्रजापति, उमा चौहान, चित्रा चौहान तथा शशिवाला सहित अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!
Call Now Button