Thursday, May 28, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

“ऊपर असली… नीचे ‘Children Bank’ के नकली नोट — ऊधमसिंहनगर पुलिस ने किया करोड़ों के फर्जी करेंसी खेल का भंडाफोड़”

“ऊपर असली… नीचे ‘Children Bank’ के नकली नोट — ऊधमसिंहनगर पुलिस ने किया करोड़ों के फर्जी करेंसी खेल का भंडाफोड़

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 04 करोड़ 54 लाख रुपये के असली एवं नकली नोट बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तारसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

 मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” संकल्प को धरातल पर उतारते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में असली एवं नकली नोट बरामद कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नकली नोट, नशा, संगठित अपराध एवं अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। इसी अभियान के तहत गदरपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सैफ्टा फार्म रोड पर पंचपुरी गूलरभोज के पास स्थित एक खोखे में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में संदिग्ध नोटों के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और वहां मौजूद दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में असली एवं नकली नोट बरामद किए। जांच में सामने आया कि कई गड्डियों में ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक के असली 500 रुपये के नोट लगाए गए थे, जबकि नीचे “Children Bank of India” अंकित नकली नोट रखे गए थे, ताकि लोगों को आसानी से धोखा दिया जा सके।

04 करोड़ 54 लाख रुपये की बरामदगी

पुलिस द्वारा मौके से कुल लगभग 04 करोड़ 54 लाख रुपये मूल्य के असली एवं नकली नोट बरामद किए गए। बरामदगी में कई गड्डियां ऐसी मिलीं जिनमें ऊपर असली और नीचे नकली नोट लगाए गए थे। इसके अलावा एक काले-सफेद धारीदार बैग से 157 गड्डी 500-500 रुपये के नकली नोट भी बरामद हुए।

अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले में कोतवाली गदरपुर में मु0 FIR संख्या 141/2026 धारा 179/180/3(5) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां से लाए गए, किन लोगों के माध्यम से सप्लाई की जा रही थी और इन्हें किन क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी।

पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास एवं इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

मुनतियाज पुत्र साहिद निवासी केशव नगर वार्ड नं. 06 थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष।

मनोज कुमार पुत्र दूधनाथ निवासी ग्राम पंचपुरी कोपा गूलरभोज थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 41 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

18 गड्डी 500 रुपये के नकली नोट, प्रत्येक गड्डी में 200 नोट।

20 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें ऊपर असली एवं नीचे नकली नोट पाए गए।

22 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें अधिकांश नोट “Children Bank of India” अंकित नकली पाए गए।

12 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें ऊपर असली एवं नीचे नकली नोट पाए गए।

15 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें मुख्य नोट असली एवं नीचे नकली नोट पाए गए।

एक काला-सफेद धारीदार बैग, जिसमें 157 गड्डी नकली नोट बरामद हुए।

कुल लगभग 04 करोड़ 54 लाख रुपये की बरामदगी।

एसएसपी अजय गणपति का संदेश

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद ऊधमसिंहनगर में आर्थिक अपराध, नकली नोट, नशा एवं संगठित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस पूरी सतर्कता एवं पेशेवर दक्षता के साथ अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस टीम

SHO भूपेन्द्र सिंह बृजवाल, कोतवाली गदरपुर

उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह खड़ायत, प्रभारी चौकी बन्नाखेड़ा

उ0नि0 मुकेश मिश्रा, प्रभारी चौकी महतोष

हेड कांस्टेबल जगवीर सिंह

कांस्टेबल लक्ष्मण कुमार

कांस्टेबल रघुवर सिंह

कांस्टेबल अमित देवरानी

error: Content is protected !!
Call Now Button