Sunday, October 18, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

नगर पंचायत पाटी निर्वाचन-2026: शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

नगर पंचायत पाटी निर्वाचन-2026: शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनातसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

नगर पंचायत पाटी निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार राजकीय महाविद्यालय पाटी के प्राचार्य डॉ. आर.के. पाण्डेय को नगर पंचायत पाटी के संपूर्ण क्षेत्र का जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनके निर्देशन में चार मतदान केंद्रों एवं चार मतस्थलों पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

निर्वाचन क्षेत्र को दो सेक्टरों में विभाजित करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. के.सी. जोशी को वार्ड संख्या 01 और 02 का सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उनके क्षेत्र में दो मतदान केंद्र एवं दो मतस्थल शामिल रहेंगे। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार को वार्ड संख्या 03 और 04 का सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जो अपने क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों एवं दो मतस्थलों की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button