Monday, August 31, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

खिलाड़ियों को जिला प्रशासन का बड़ा तोहफा उधमसिंह नगर में पदक विजेता और प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिले मल्टीविटामिन, खेल किट और ड्राई फ्रूट

खिलाड़ियों को जिला प्रशासन का बड़ा तोहफा

उधमसिंह नगर में पदक विजेता और प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिले मल्टीविटामिन, खेल किट और ड्राई फ्रूटसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

उधमसिंह नगर में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और खेल विभाग द्वारा एक नई पहल की गई। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी के विशेष प्रयासों तथा उप जिलाधिकारी रुद्रपुर के मार्गदर्शन में जिले के पदक विजेता एवं खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों को मल्टीविटामिन किट, खेल किट, शूज और ड्राई फ्रूट वितरित किए गए।

27 मई को आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में खिलाड़ियों को यह सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी रुद्रपुर मनीष बिष्ट, उप जिलाधिकारी किच्छा गौरव पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, एथलीट कोच रघुवीर सिंह, हरीश राम और हॉकी कोच मोहित सहित कई अधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।

इस पहल के तहत A कैटेगरी के 5 और B कैटेगरी के 7 खिलाड़ियों समेत कुल 12 प्रतिभावान खिलाड़ियों को लाभान्वित किया गया। खिलाड़ियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और खेल संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मल्टीविटामिन, खेल सामग्री और पोषण युक्त ड्राई फ्रूट प्रदान किए गए, ताकि उनका प्रदर्शन और अधिक बेहतर हो सके।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के सहयोग और सुविधाएं लगातार जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और उन्हें बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने से जिले में नई खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी खिलाड़ियों ने भी इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन और खेल विभाग का आभार व्यक्त किया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button