ऊधम सिंह नगर

टनकपुर में न्यायिक अधिकारियों के लिए बनेगा आधुनिक आवास, मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की मंजूरी

टनकपुर में न्यायिक अधिकारियों के लिए बनेगा आधुनिक आवास, मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की मंजूरीसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार न्यायिक आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र में न्यायिक अधिकारियों के लिए एक टाइप-5 आवास निर्माण हेतु ₹1.29 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वीकृत योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में कुल धनराशि का 60 प्रतिशत यानी ₹77.61 लाख जारी किए गए हैं। इसमें ₹69.85 लाख केंद्रांश तथा ₹7.76 लाख राज्यांश शामिल हैं। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।

सरकार का मानना है कि टनकपुर में आधुनिक एवं सुव्यवस्थित आवासीय सुविधा उपलब्ध होने से न्यायिक अधिकारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और न्यायिक कार्यों के संचालन में भी सुगमता आएगी। इससे न्यायिक तंत्र की कार्यक्षमता में सकारात्मक सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदेश सरकार सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप चम्पावत जनपद में न्यायिक, प्रशासनिक एवं सार्वजनिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार विकास योजनाओं को स्वीकृति दी जा रही है। टनकपुर में न्यायिक अधिकारियों के आवास निर्माण की स्वीकृति को भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button