Friday, July 10, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

मानसून से पहले सड़कों को सुरक्षित बनाने में जुटा प्रशासन, लोनिवि ने तेज किया अभियान

मानसून से पहले सड़कों को सुरक्षित बनाने में जुटा प्रशासन, लोनिवि ने तेज किया अभियानसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

मनीष कुमार के निर्देश पर जनपद में मानसून से पूर्व सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) द्वारा व्यापक सुधारीकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सड़कों की मरम्मत, झाड़ी कटान और नालियों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, ताकि बरसात के दौरान लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रशासन के निर्देशानुसार जनपद के संवेदनशील और यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर सुखीढांग से सिनियारी के मध्य किलोमीटर 78 में नालियों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिससे जलभराव और सड़क क्षति जैसी समस्याओं से बचाव हो सके।

वहीं, टनकपुर क्षेत्र में कीरोड़ा पुल से टनकपुर मार्ग तथा खटोली मल्ली से बैला मोटर मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों का कटान किया जा रहा है। विभाग का मानना है कि इससे मोड़ों और संवेदनशील स्थानों पर दृश्यता बेहतर होगी तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की सड़कों को भी अभियान में प्राथमिकता दी गई है। चलथी से बस्तिया मार्ग पर झाड़ी कटान एवं नाली सफाई का संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा गौरी किमतोली मोटर मार्ग तथा भगीना भंडारी से तोली मोटर मार्ग पर बंद नालियों को खोलने और उनकी सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है।

मोहन सिंह पलड़िया ने बताया कि जनसुविधा और सुरक्षित यातायात विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मानसून शुरू होने से पहले सड़क मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए जा सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी जनपदभर में यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button