ऊधम सिंह नगर

गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच निकली महावीर ध्वज यात्रा विधिवत पूजन के बाद रामलीला मैदान में स्थापित किया गया महावीर ध्वज

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान रुद्रपुर। नगर की प्राचीन एवं ऐतिहासिक बस स्टैंड वाली श्री रामलीला के शुभारंभ से पूर्व महावीर ध्वज यात्रा, ध्वज पूजन एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित ध्वज यात्रा में गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच बड़ी संख्या में रामभक्त, कलाकार, युवा एवं कमेटी पदाधिकारी शामिल हुए।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, पांच मंदिर से शुरू हुई महावीर ध्वज यात्रा में इस वर्ष श्री रामचंद्र जी की भूमिका निभा रहे मनोज अरोड़ा तथा वीर बजरंगबली हनुमान जी की भूमिका निभा रहे रामभक्त सुशील गाबा महावीर ध्वज लेकर आगे चल रहे थे। उनके साथ श्री रामलीला कमेटी, श्री राम नाटक क्लब एवं श्री सनातन धर्म युवा मंच के पदाधिकारी, कलाकार और श्रद्धालु मौजूद रहे।

गाजे-बाजे की धुनों के बीच युवाओं ने उत्साहपूर्वक जय श्रीराम के जयकारे लगाए। आतिशबाजी और पटाखों की गूंज से पूरा वातावरण राममय हो गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान शहरवासियों को श्री रामलीला के शुभारंभ के निमंत्रण पत्र वितरित कर सपरिवार रामलीला देखने के लिए आमंत्रित किया गया।महावीर ध्वज यात्रा बस स्टैंड स्थित श्री रामलीला मैदान पहुंची, जहां विधि-विधान से महावीर ध्वज का पूजन किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ ध्वज की स्थापना की गई।

हनुमान जी की कृपा से दूर होती हैं बाधाएं : मनोज गाबा

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गाबा ने कहा कि महावीर अर्थात बजरंगबली भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। रामलीला के शुभारंभ से पूर्व महावीर ध्वज की स्थापना कर हनुमान जी से आयोजन पर अपनी कृपा एवं संरक्षण बनाए रखने की प्रार्थना की जाती है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान जी की कृपा से भय और बाधाएं दूर होती हैं। महावीर ध्वज कलाकारों, आयोजकों और रामलीला से जुड़े सभी लोगों को हनुमान जी जैसी भक्ति, विनम्रता और प्रभु श्रीराम के कार्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गाबा, महामंत्री एवं संचालक सुशील गाबा, कोषाध्यक्ष सीए अमित गंभीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, विजय अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, महावीर आजाद, सचिव अमित अरोड़ा बोबी, राकेश सुखीजा, अशोक गुम्बर, डायरेक्टर सुभाष खंडेलवाल, संदीप धीर, ओम प्रकाश अरोड़ा, अमित चावला, आशीष मिड्ढा, विजय विरमानी, जगदीश टंडन, रघुवीर अरोड़ा, राज घई, चन्द्र सचदेवा, रवि पूंशी, बिट्टू ग्रोवर एवं रवि बठला सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

वहीं श्री राम नाटक क्लब के अध्यक्ष विशाल भुड्डी, महामंत्री गौरव तनेजा, कोषाध्यक्ष सचिन मुंजाल, संरक्षक मोहन लाल गुड्डी, सरपरस्त हरीश सुखीजा, प्रेम खुराना, राम कृष्ण कन्नौजिया, संजीव आनंद, गुरशरण बब्बर शरणी, निर्देशक आशीष ग्रोवर आशू, गौरव राज बेहड़, मनोज मुंजाल, अनिल तनेजा, सचिव राजकुमार कक्कड़, रमन अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, नरेश छाबड़ा, पुलकित बांबा, गौरव जग्गा, मोहन अरोड़ा, वैभव भुड्डी, रोहित खुराना, हर्ष अरोड़ा, अभय भुड्डी, राज ग्रोवर, गर्वित मुंजाल, नीतीश धीर, गोगी नरूला, इदरीस गोला, अग्रिम सचदेवा, सक्षम दुआ, आयुष्मान, सुशील गाबा, आशमन अरोड़ा, कनव गंभीर, ऐश तनेजा आदि उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button