श्री बालाजी धाम में विधि-विधान से संपन्न हुआ भूमि पूजन एवं शिलान्यास, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
श्री बालाजी धाम में विधि-विधान से संपन्न हुआ भूमि पूजन एवं शिलान्यास, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
11 दिवसीय हनुमत एवं महा रुद्र यज्ञ महोत्सव का हुआ भव्य समापन, सात लाख आहुतियों से पवित्र हुआ यज्ञ परिसर, 101 यजमानों ने लिया भाग, 132 हवन हुए संपन्न
सौरभ गंगवार/टुडे हिन्दुस्तान
रुद्रपुर। श्री बालाजी धाम में आयोजित 11 दिवसीय गुरु श्री हरनाम चंद जी के कार्यकमलों द्वारा हनुमत एवं महा रुद्र यज्ञ महोत्सव का मंगलवार को धार्मिक उल्लास और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति, भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस संपूर्ण धार्मिक आयोजन एवं कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी समाजसेवी श्री भारत भूषण चुघ जी द्वारा दी गई।
14 नवंबर से प्रारंभ हुए इस 11 दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, विशेष पूजन, अभिषेक और हवन आयोजित किए गए। काशी से पधारे विद्वान आचार्यों के सानिध्य में वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ संपन्न कराया गया। पूरे महोत्सव के दौरान लगभग सात लाख आहुतियां अर्पित की गईं। यज्ञ में 101 यजमानों ने सहभागिता की तथा विभिन्न पालियों में कुल 132 हवन संपन्न हुए।
विशेष अभिषेक और सहस्त्रार्चन से भक्तिमय रहा धाम
महोत्सव के दौरान भगवान श्री बालाजी महाराज का प्रतिदिन विशेष अभिषेक एवं सहस्त्रार्चन किया गया। 19 नवंबर को 1008 सिंदूर, 20 नवंबर को 1008 तुलसी दल, 21 नवंबर को 1008 लड्डू तथा 22 नवंबर को 1008 फलों से विशेष अर्चना की गई। वहीं 23 नवंबर को 1008 बेलपत्रों से रुद्र सहस्त्रार्चन एवं 1008 द्रव्यों से विशेष अभिषेक संपन्न हुआ। इन आयोजनों में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया।
यजमानों ने निभाई विशेष सहभागिता
यज्ञ महोत्सव में श्री गुरु महाराज जी ने 12 हवन संपन्न कराए। श्री चंद्रकांत अरोड़ा जी एवं श्री एस.पी.एस. नेगी जी ने सात-सात, श्री ज्योति कनोडिया जी ने पांच, श्री प्रीतम अरोड़ा जी ने तीन तथा श्री प्रवेश साहनी जी एवं श्री रवि बाथला जी ने दो-दो हवन कराए। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवारों ने यजमान बनकर धार्मिक अनुष्ठान में आहुतियां अर्पित कीं।
महोत्सव में सहभागी यजमान
इस धार्मिक आयोजन में श्री गुरु महाराज जी, श्री अभिषेक अग्रवाल जी, श्री अजय छाबड़ा जी, श्री अजीत जैन जी, श्री अमित जिंदल जी, श्री आनंद मल्होत्रा जी, श्री अंकित अग्रवाल जी, श्री अरुण अग्रवाल जी, श्री अरुण शुक्ला जी, श्री अरविंद गुम्बर जी, श्री अशोक हुरिया जी, श्री अशोक सिंघल जी, श्री अतुल गुप्ता जी, श्री आयुष अरोड़ा जी, श्री बलदेव सुखीजा जी, श्री भगवान सहाय जी, श्री भारत भूषण चुघ जी, श्री भूषण अडलक्खा जी, श्री बिट्टू ग्रोवर जी, श्री चंद्रकांत अरोड़ा जी, श्री डॉ. बसंत जी, श्री गगन साहनी जी, श्री गुरप्रीत सिंह ग्रोवर जी, श्री हरीश हुरिया जी, श्री हरीश जल्होत्रा जी, श्री हरमन ग्रोवर जी, श्री हिमांशु सिडाना जी, श्री एच.के. राय जी, श्री इंदर जैन जी, श्री जगदीश काम्बोज जी, श्री जय भगवान जैन जी, श्री जसवंत यादव जी, श्री जितेंद्र छाबड़ा जी, श्री ज्योति कनोडिया जी, श्री किशोर शर्मा जी, श्री कुलदीप जी, श्री लोकेश गिनोडिया जी, श्री मोहित राजपूत जी, श्री मुकेश घई जी, श्री नरेश शर्मा जी, श्री नवीन सिंह जी, श्री नीरज अग्रवाल जी, श्री नीरज बत्रा जी, श्री निखिल जोशी जी, श्री ओमप्रकाश अरोड़ा जी, श्री पंकज बांगा जी, श्री पवन जिंदल जी, श्री पवन मिगलानी जी, श्री पवन यादव जी, श्री प्रदीप बंसल जी, श्री प्रमोद यादव जी, श्री प्रशांत कालरा जी, श्री प्रवेश साहनी जी, श्री प्रीतम अरोड़ा जी, श्री राजीव आनंद (बॉबी) जी, श्री राजेंद्र गुप्ता जी, श्री राजेंद्र तुलस्यान जी, श्री राजेश अरोड़ा (पप्पल) जी, श्री राजेश छाबड़ा जी, श्री राजेश सिंघल जी, श्री राजकुमार गावा जी, श्री राजकुमार सिंह जी, श्री राजपाल जी, श्री राकेश छाबड़ा जी, श्री राकेश नागपाल जी, श्री रवि बाथला जी, श्री रवि भाटिया जी, श्री सचिन अग्रवाल जी, श्री साहिल अरोड़ा जी, श्री संदीप भटनागर जी, श्री संजय हुरिया जी, श्री संजय जिंदल जी, श्री सतीश सिडाना जी, श्री सौरभ टायल जी, श्री शरद चिलाना जी, श्री शिव अरोड़ा जी, श्री शिव कुमार बंसल जी, श्री श्याम गर्ग जी, श्री श्याम नारायण पांडेय जी, श्री श्याम सुंदर छाबड़ा जी, श्री एस.पी.एस. नेगी जी, श्री सुभाष खुराना जी, श्री सुनीत गुलानी जी, श्री सुरेंद्र मिड्ढा जी, श्री सुरेंद्र सिंघला जी, श्री सुरेश धींगड़ा जी, श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी, श्री सुशील तुलस्यान जी, श्री तरुण ग्रोवर जी, श्री टी.के. बंसल जी, श्री उज्ज्वल गगनेजा जी, श्री उपेंद्र चौधरी जी, श्री विजय अरोड़ा जी, श्री विजय भूषण गर्ग जी, श्री विजय गर्ग जी, श्री विनोद भुसरी जी, श्री विनोद घीक जी, श्री विनोद सिंह जी, श्री विपिन धींगड़ा जी, श्री विपिन जल्होत्रा जी एवं श्री विशाल सिंघल जी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
भूमि पूजन, शिलान्यास और भंडारे के साथ हुआ समापन
मंगलवार को प्रातः 8:15 बजे से पूर्णाहुति का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जो दोपहर 12:15 बजे तक चला। इसके बाद भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। दोपहर 1:15 बजे से आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, यजमानों एवं धर्मप्रेमी परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह महायज्ञ जनकल्याण, सुख-समृद्धि और धर्म के प्रचार-प्रसार की भावना से आयोजित किया गया। 11 दिनों तक चले इस धार्मिक महोत्सव में क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। पूर्णाहुति, भूमि पूजन, शिलान्यास और विशाल भंडारे के साथ श्री बालाजी धाम का यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।।

