ऊधम सिंह नगर

पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश “इंडिया न्यूज़ कॉन्क्लेव 2026” में विशेषज्ञ के रूप में होंगे शामिल

पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश “इंडिया न्यूज़ कॉन्क्लेव 2026” में विशेषज्ञ के रूप में होंगे शामिलसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर/देहरादून। प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य एवं पद्मश्री सम्मानित वैद्य बालेंदु प्रकाश को उत्तराखण्ड राज्य के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले इंडिया न्यूज़ कॉन्क्लेव 2026 में आयुर्वेद चिकित्सा और अनुसंधान विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम 27 मई 2026 को हयात सेंट्रिक देहरादुन में आयोजित होगा।

इंडिया न्यूज़ मंच द्वारा आयोजित इस विशेष कॉन्क्लेव का विषय —

“उत्तराखण्ड ड्राइविंग एक्सीलेंस: लीडरशिप, इनोवेशन एंड ग्रोथ” रखा गया है। कार्यक्रम में मीडिया, शासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की सहभागिता रहेगी। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

वैद्य बालेंदु प्रकाश आयुर्वेद एवं विशेष रूप से अग्नाशयशोथ (Pancreatitis) सहित दीर्घकालिक रोगों के आयुर्वेदिक प्रबंधन पर अपने शोध एवं कार्यों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात हैं। कॉन्क्लेव में वे भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति, समग्र स्वास्थ्य, नवाचार तथा उत्तराखण्ड के विकास में आयुर्वेद की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे।

उनकी सहभागिता को आयुर्वेद, शोध आधारित चिकित्सा एवं समन्वित स्वास्थ्य प्रणाली की बढ़ती स्वीकार्यता के रूप में देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह कॉन्क्लेव उत्तराखण्ड के 25 वर्षों की विकास यात्रा, नेतृत्व, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button