ऊधम सिंह नगर

ममता रानी बोलीं— राजीव गांधी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

ममता रानी बोलीं— राजीव गांधी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोतसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और कंप्यूटर युग की शुरुआत कर आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया, जिसकी बदौलत आज देश का युवा तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा देश के विकास की सोच रखती है। जिस विकास की अवधारणा की नींव राजीव गांधी ने रखी थी, उसी सोच को अब राहुल गांधी आगे बढ़ा रहे हैं और देश के करोड़ों युवाओं का नेतृत्व कर रहे हैं। ममता रानी ने कहा कि राजीव गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है, क्योंकि कांग्रेस ही देश का सर्वांगीण विकास कर सकती है।

इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कराल, गोपाल भसीन, सतीश कुमार, प्रकाश शर्मा, कमल चुघ, अमन, छत्रपाल, रघुपति विश्वास, राधेश्याम, अजीत कुमार, खगनपति विश्वास, विमल घरामी, सुरजीत सिंह, नीरज, नरेश सागर, तपनदास, उमा सरकार, मोनिका ढाली, प्रीति साना, आनंद शर्मा, शिवकुमार, संजय आइस, पार्षद शुभाम दास, बाबू खान, जाकिर राजा, अदनान रजा, फैज रजा, अमित कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button