ऊधम सिंह नगर

जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने दी जानकारी, जनपद में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर

जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने दी जानकारी, जनपद में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविरसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में जनपद प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने बताया कि SIS लिमिटेड की ओर से जनपद के विभिन्न विकासखंडों में सुरक्षा जवानों के पंजीयन एवं भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चयनित युवाओं को प्रशिक्षण देने के बाद स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भर्ती शिविर विकासखंडवार निर्धारित तिथियों में आयोजित होंगे। इसके तहत बाजपुर में 21 और 22 मई, गदरपुर में 23 और 25 मई, जसपुर में 26 और 28 मई, काशीपुर में 29 और 30 मई, सितारगंज में 1 और 2 जून, खटीमा में 3 और 4 जून तथा रुद्रपुर में 5 और 6 जून को शिविर लगाए जाएंगे।

जिला विकास अधिकारी ने कहा कि भर्ती शिविर में पात्र पुरुष अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। इच्छुक युवा अपने संबंधित विकासखंड में तय तिथि पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी अमित कुमार वर्मा से मोबाइल नंबर 7830225134 पर संपर्क किया जा सकता है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button