ऊधम सिंह नगर

84 वर्षीय बुजुर्ग की समस्या पर जिलाधिकारी सख्त, मौके पर जांच के निर्देश

84 वर्षीय बुजुर्ग की समस्या पर जिलाधिकारी सख्त, मौके पर जांच के निर्देश

जनता मिलन में 76 शिकायतें सुनीं, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारणसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

चम्पावत। जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कार्यक्रम में कुल 76 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनता मिलन में हरम निवासी सूरज सिंह ने झुके हुए पेड़ों के कारण बिजली लाइनों से दुर्घटना की आशंका जताई। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को तत्काल लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को जनपदभर में टूटे व झुके पेड़ों का सर्वे कर खतरनाक पोलों और लाइनों को चिन्हित कर सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए ग्राम बस्कूनी निवासी कमल किशोर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलने की शिकायत की। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि पात्रता जांच के बाद जुलाई माह से लाभ प्रदान किया जाएगा।

जिला अस्पताल के निकट निवासी प्रकाश सिंह बिष्ट ने एनएच-09 के सामने बने खुले कलवर्ट से हो रही परेशानी की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को 26 मई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ग्राम चौड़ीराय की प्रधान जानकी राय ने क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने वन विभाग को गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने के निर्देश दिए।ग्राम खर्ककार्की निवासी भगवान राम ने भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने तहसीलदार चम्पावत को अगले दिन ही निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए बालेश्वर वार्ड निवासी बबीता प्रहरी ने अपने पति के उपचार में सहायता की मांग की। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लोहाघाट निवासी ललित मोहन ने गलत चालान किए जाने की शिकायत की, जिस पर एआरटीओ को मामले की जांच कर गलत चालान निरस्त करने के निर्देश दिए गए खेतीखान निवासी 84 वर्षीय माधवानंद गहतोड़ी ने पड़ोसियों द्वारा दूषित पानी और गंदगी छोड़े जाने की शिकायत की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लोहाघाट को मौके का निरीक्षण कर सार्वजनिक उपद्रव के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छ निकासी व्यवस्था के लिए नाली या सोख्ता गड्ढा निर्माण कराने के निर्देश भी दिए गए।इसके अलावा आग से क्षति, कैंसर उपचार के लिए आर्थिक सहायता, बीपीएल राशन कार्ड, पेयजल समस्या, रोजगार, प्रधानमंत्री आवास योजना, ठेकेदारी भुगतान और सोलर स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतों पर भी संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button