Friday, May 15, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

मुख्य शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर मंथन, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले प्रधानाचार्य सम्मानित

मुख्य शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर मंथन, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले प्रधानाचार्य सम्मानितसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षा अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आदित्य नाथ झा इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में आयोजित की गई। बैठक प्रातः 10 बजे से शुरू हुई, जिसमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वर्ष 2025-26 के परिषदीय परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए आगामी सत्र में गुणात्मक सुधार लाने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रधानाचार्यों को सम्मानित भी किया गया।बैठक के दौरान सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के अंतर्गत विद्यालयों में मरम्मत, सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। साथ ही विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं संसाधनों के सुदृढ़ीकरण पर भी चर्चा हुई।

इसके अतिरिक्त पेस अकादमी द्वारा निशुल्क मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कोचिंग उपलब्ध कराने तथा आर्थिक अथवा अन्य कारणों से पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई झेल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को सहायता प्रदान करने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जनपद के सभी विद्यालयों में पुस्तकालय सुदृढ़ीकरण एवं बुक बैंक निर्माण पर विशेष रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए प्रेरित किया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button