Friday, May 15, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

फालना स्टेशन पर विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर जागरूकता रैली आयोजित

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

फालना। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अजमेर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर 15 मई 2026 से 5 जून 2026 तक पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फालना रेलवे स्टेशन पर भी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा एवं वरिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर (फ्रेट व ईएनएचएम) मनोज मीणा के निर्देशानुसार आयोजित इस रैली का उद्देश्य यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।स्टेशन मैनेजर श्यामलाल मीणा के सानिध्य में आयोजित रैली में रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा हर व्यक्ति द्वारा कम से कम एक पौधा लगाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जूनियर इंजीनियर प्रेम सिंह, स्टेशन मास्टर अशोक कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक मनोज कुमार, कर्मचारी प्रदीप, विनोद, मुकेश, पूर्ण जमादार सहित सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण के लिए सामूहिक सहभागिता बेहद आवश्यक है तथा ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button