ऊधम सिंह नगर

17 मई को रुद्रपुर में होगी उत्तराखंड राज्य स्तरीय वोविनाम प्रतियोगिता

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। युवाओं में मार्शल आर्ट के प्रति रुचि बढ़ाने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 17 मई 2026 को उत्तराखंड राज्य स्तरीय वोविनाम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन रुद्रपुर स्थित शिवालिक हॉल परिसर, श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा।

वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषि पाल भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 250 खिलाड़ी, कोच एवं रेफरी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से आगामी राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड टीम का चयन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं आयोजकों में उत्साह का माहौल है।

अध्यक्ष ऋषि पाल भारती ने कहा कि उत्तराखंड के वोविनाम खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे उन्होंने सभी जिला इकाइयों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों से समय पर पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की।।

error: Content is protected !!
Call Now Button