ऊधम सिंह नगर

इम्बो पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी 16 मई को, यूपी के 18 आयुर्वेदिक चिकित्सक होंगे सम्मानित

इम्बो पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी 16 मई को, यूपी के 18 आयुर्वेदिक चिकित्सक होंगे सम्मानित

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर/गदरपुर। एलर्जिक राइनाइटिस (सर्दी-जुकाम) जैसी तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या पर आयुर्वेद आधारित उपचार पद्धति और शोध को लेकर 16 मई 2026 को गदरपुर तहसील के रतनपुरा स्थित “पड़ाव – स्पेशलिटी आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट सेंटर” में एक दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 18 आयुर्वेदिक चिकित्सकों को “इम्बो ब्रांड एम्बेसडर” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

बताया गया कि प्रदूषण, बदलती जीवनशैली एवं प्रतिरक्षा असंतुलन के कारण एलर्जिक राइनाइटिस आज विश्वभर में गंभीर समस्या बन चुकी है। आधुनिक चिकित्सा पद्धति में उपलब्ध दवाएं लक्षणों को नियंत्रित करने में सहायक तो हैं, लेकिन स्थायी राहत देने में सीमित मानी जाती हैं। इसी बीच पद्मश्री सम्मानित वैद्य बालेंदु प्रकाश द्वारा विकसित शोध आधारित आयुर्वेदिक औषधि “इम्बो” ने चिकित्सकीय परीक्षणों में सकारात्मक परिणाम दिए हैं। 100 रोगियों पर किए गए नियंत्रित अध्ययन में लगभग 90 प्रतिशत मरीजों को पांच मिनट के भीतर राहत मिलने का दावा किया गया है। वर्तमान में देशभर के करीब 1500 चिकित्सक अपनी चिकित्सा पद्धति में “इम्बो” का उपयोग कर रहे हैं।

संगोष्ठी में प्रयागराज से डॉ. एस. के. राय, रामपुर से वैद्य गुंजन अग्रवाल, लखनऊ से वैद्य आकाश उपाध्याय एवं डॉ. साक्षी, पीलीभीत से डॉ. एकता गुप्ता, बरेली से डॉ. रवि प्रताप सिंह, गाज़ियाबाद से डॉ. अनिल तिवारी, मेरठ से वैद्य अमित चौधरी, खलीलाबाद से वैद्य अमित उपाध्याय, मुरादाबाद से डॉ. राघव शर्मा, ग्रेटर नोएडा से डॉ. अशोक तोमर, शामली से डॉ. असीम राही, गाज़ीपुर से डॉ. पुष्कर राय, बलिया से डॉ. आशुतोष सिंह, कन्नौज से प्रिंस राज सिंह, बिलासपुर से वैद्य विजय प्रकाश मिश्रा, रामपुर से डॉ. वी. के. शर्मा तथा अलीगढ़ से मोहम्मद शाहिद मलिक अपने अनुभव साझा करेंगे।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुशील टंडन (बरेली), वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. सुनील गौतम (रुद्रपुर), वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जी. सी. सिं्घल (दिल्ली), डॉ. चित्रक बंसल (अमरोहा), उत्तराखंड आयुष विभाग के ड्रग कंट्रोलर डॉ. के. एस. नेपलच्याल, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजीव कुरेले, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री विवेक प्रकाश भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार संघ अध्यक्ष श्री प्रदीप फुटेला करेंगे, जबकि नैनीताल सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Bhatt मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्नेह सती, कुमारी नेहा नेगी एवं वैद्य सुमित श्रीवास्तव द्वारा किया जाएगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button