पुलिस लाइन रुद्रपुर में शुक्रवार की भव्य परेड संपन्न, एसएसपी अजय गणपति ने जवानों को दिए अनुशासन, फिटनेस और कर्तव्यनिष्ठा के मंत्र
पुलिस लाइन रुद्रपुर में शुक्रवार की भव्य परेड संपन्न, एसएसपी अजय गणपति ने जवानों को दिए अनुशासन, फिटनेस और कर्तव्यनिष्ठा के मंत्र
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का भव्य आयोजन किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में आयोजित इस परेड में पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन तथा विभिन्न शाखाओं के जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया परेड के दौरान अनुशासन, एकरूपता और जवानों की कार्यकुशलता देखने लायक रही परेड का निरीक्षण करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने जवानों के टर्नआउट, वर्दी, अनुशासन और परेड की गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग की गरिमा और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए उन्होंने कहा कि एक अनुशासित पुलिस बल ही समाज में कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से कायम रख सकता है।
एसएसपी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी जवानों को नियमित व्यायाम, दौड़, योग एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस कर्मियों पर कार्य का दबाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत जरूरी है।
उन्होंने जवानों को अपने व्यवहार, कार्यशैली और जनता के प्रति संवेदनशील रवैये को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया एसएसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का संबंध मजबूत होना चाहिए और हर पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए भविष्य की चुनौतियों और कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जवानों को आधुनिक पुलिसिंग और शस्त्र संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी दी गईं इस दौरान हथियारों के सही संचालन, रख-रखाव और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर विस्तार से प्रशिक्षणात्मक जानकारी साझा की गई परेड के उपरांत एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था, साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए इस अवसर पर पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे पूरे कार्यक्रम के दौरान जवानों में उत्साह और अनुशासन देखने को मिला।।

