Friday, May 15, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

छतरपुर के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख जनप्रतिनिधियों से पहले मौके पर पहुंचे समाजसेवी सुशील गाबा, दमकल विभाग समेत कई कंपनियों के फायर वाहन घंटों आग बुझाने में जुटे

छतरपुर के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

जनप्रतिनिधियों से पहले मौके पर पहुंचे समाजसेवी सुशील गाबा, दमकल विभाग समेत कई कंपनियों के फायर वाहन घंटों आग बुझाने में जुटेसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छतरपुर में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पार्ट्स एवं स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा भारी मात्रा में स्क्रैप, वाहन पार्ट्स और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम छतरपुर निवासी प्रेम मौर्य की भूमि को किराये पर लेकर ओमेक्स कॉलोनी निवासी व्यवसायी कमल अरोरा द्वारा पार्ट्स एवं स्क्रैप का गोदाम संचालित किया जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अचानक गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर में फैल गई आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया

गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर ट्यूबवेल, मोटर और अग्निशमन यंत्रों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए सिडकुल क्षेत्र की कई बड़ी औद्योगिक इकाइयों से भी दमकल वाहन बुलाए गए। टाटा मोटर्स, बजाज, हिंदुस्तान जिंक, अशोक लेलैंड, महिंद्रा तथा टीसीएस लालपुर समेत कई कंपनियों के फायर वाहन मौके पर पहुंचे और लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया गया बताया जा रहा है कि दमकल वाहनों को कई बार पानी भरकर मौके पर पहुंचना पड़ा और घंटों तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही। समाचार लिखे जाने तक दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने के प्रयास जारी थे मौके पर सिडकुल चौकी पुलिस भी पहुंच गई और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। स्थानीय पटवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया।वहीं समाजसेवी सुशील गाबा जनप्रतिनिधियों से पहले घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने दमकल विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों से पूरी घटना की जानकारी ली। सुशील गाबा ने राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे कर्मचारियों और ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने के लिए सराहनीय प्रयास किए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गोदाम में भारी मात्रा में ज्वलनशील स्क्रैप और वाहन पार्ट्स रखे गए थे, उसे देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होना बेहद जरूरी था। औद्योगिक क्षेत्रों और स्क्रैप गोदामों में अग्निशमन उपकरण, पानी की व्यवस्था और आपातकालीन सुरक्षा मानकों का नियमित निरीक्षण होना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

सुशील गाबा ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने और पीड़ित पक्ष को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम में भारी मात्रा में ज्वलनशील स्क्रैप और वाहन पार्ट्स रखे होने के कारण आग तेजी से फैली। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Call Now Button