Tuesday, August 11, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

राजस्व परिषद सचिव रंजना राजगुरू ने की एग्रीस्टैक कार्यों की समीक्षा, जनपद की प्रगति पर जताई प्रसन्नता

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रूद्रपुर। आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरू ने वर्चुअल माध्यम से एग्रीस्टैक के अंतर्गत डिजिटल पड़ताल, फार्म रजिस्ट्री एवं अंश निर्धारण कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि फार्म रजिस्ट्री के तहत सबसे पहले किसानों की आईडी बनाई जाए तथा वास्तविक खेती करने वाले किसानों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लंबित वादों का त्वरित निस्तारण किया जाए और राजस्व वसूली कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद एग्रीस्टैक से जुड़े कार्यों में अन्य जनपदों की तुलना में सबसे आगे चल रहा है। इस पर आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों की सराहना की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, मनीष बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ. वीके यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button