जन समस्याओं के समाधान को तहसील दिवस का रोस्टर जारी
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक तहसील मुख्यालय में आयोजित होने वाले तहसील दिवस का रोस्टर जारी कर दिया है। यह आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा जारी रोस्टर के अनुसार 19 मई को तृतीय मंगलवार पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रूद्रपुर तहसील में तहसील दिवस आयोजित होगा इसके बाद 02 जून को किच्छा, 16 जून को सितारगंज, 07 जुलाई को जसपुर, 21 जुलाई को काशीपुर, 04 अगस्त को बाजपुर, 18 अगस्त को गदरपुर, 01 सितम्बर को नानकमत्ता तथा 15 सितम्बर को खटीमा तहसील में तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी निर्धारित तिथि को राजकीय अवकाश घोषित होता है तो तहसील दिवस अगले कार्य दिवस में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को परगनाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित परगना एवं तहसील कार्यालयों में भी तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे, जहां जनता की शिकायतों और समस्याओं का समाधान किया जाएगा।।

