जिला गंगा समिति की बैठक में सीडीओ सख्त, बिना जीपीएस वाले सीवर टैंक वाहनों पर होगी कार्रवाई
जिला गंगा समिति की बैठक में सीडीओ सख्त, बिना जीपीएस वाले सीवर टैंक वाहनों पर होगी कार्रवाई
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार रुद्रपुर में आयोजित जिला गंगा समिति की बैठक में स्वच्छता, सीवर प्रबंधन एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ ने नगर निकायों को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी सरकारी एवं निजी सीवर टैंक वाहनों में शत-प्रतिशत जीपीएस लगाया जाए तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना पंजीकरण के संचालित निजी सीवर टैंक वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया जाए। साथ ही निर्देश दिए कि सभी सीवर टैंक वाहन केवल एसटीपी प्लांट में ही सीवर डालें। अन्य स्थानों पर सीवर डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
बैठक में नगर आयुक्त काशीपुर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किच्छा को एक माह के भीतर कूड़ा निस्तारण कर उसकी फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि लिगेसी वेस्ट का नियमित निस्तारण किया जाए तथा कहीं भी कूड़ा डंप न होने पाए उन्होंने खटीमा में एफएसटीपी प्लांट स्थापित करने हेतु अधिशासी अभियंता पेयजल निगम को स्टीमेट तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण के लिए 15 दिनों के भीतर नगर निकायों से ओएमयू कराना सुनिश्चित करें। साथ ही ग्राम पंचायतों से निकलने वाले कूड़े को निकटतम नगर निकायों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए बैठक में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को औद्योगिक संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने तथा बिना ट्रीटमेंट के नदी-नालों में पानी छोड़ने वाले संस्थानों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी को सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट का मानकों के अनुरूप निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को नमामि गंगे एवं एनजीटी की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए बैठक में यूसी तिवारी, सुनील जोशी, डॉ. डीपी सिंह, एसपी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं नामित सदस्य उपस्थित रहे।।

