प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 176 लाभार्थियों को मिला आवंटन, रुद्रपुर में ऑनलाइन लॉटरी संपन्न
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 176 लाभार्थियों को मिला आवंटन, रुद्रपुर में ऑनलाइन लॉटरी संपन्न
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। आज दिनांक 12 मई 2026 को विकास भवन रुद्रपुर स्थित शहीद ऊधमसिंह सभागार में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत विशेष ऑनलाइन लॉटरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह लॉटरी ग्राम बागवाला, तहसील रुद्रपुर में निर्माणाधीन 1872 ईडब्ल्यूएस आवासों के पंजीकृत लाभार्थियों के लिए आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन, सचिव पंकज कुमार उपाध्याय, संयुक्त सचिव अभय प्रताप सिंह तथा नगर आयुक्त शिप्रा जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को प्रजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की प्रगति की जानकारी दी गई। साथ ही बैंक प्रबंधकों द्वारा आवास ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।
पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया में कुल 176 लाभार्थियों को भवन आवंटन पत्र जारी किए गए। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने और योजना का लाभ लेने का यह अंतिम अवसर है। इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूर्ण कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर 8439052310 एवं 7078397179 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।।

