ऊधम सिंह नगर

डीएम की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि की बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र की योजनाओं को मिली मंजूरी

डीएम की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि की बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र की योजनाओं को मिली मंजूरी

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने और विद्यार्थियों के आवागमन हेतु महत्वपूर्ण प्रस्ताव स्वीकृत जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला खनिज फाउंडेशन न्यास चम्पावत श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित सभी योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को स्वीकृत धनराशि का प्रभावी उपयोग करते हुए निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान पूर्व में स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नियुक्त एक्स-रे टेक्निशियन की सेवा अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिससे जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहेंगी शिक्षा क्षेत्र में दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को विद्यालय तक सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विद्यालयों हेतु वाहन सुविधा संबंधी प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।

इसके तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखीढांग के विद्यार्थियों के लिए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे धूरा, वयालधूरा, मथियाबांझ एवं चौड़ाकोट क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज सुखीढांग के लिए सिलाड़ क्षेत्र के विद्यार्थियों हेतु वाहन सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई इसी क्रम में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विविल के छात्र-छात्राओं के आवागमन हेतु वाहन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई, जिससे सिमलौदा, पन्थयूरा, भट्टाग, अगौड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बापरू के विद्यार्थियों के लिए भी वाहन सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि का मुख्य उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, जिला खान अधिकारी राहुल रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button