Friday, September 25, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 25 बच्चों की हुई जांच

हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 25 बच्चों की हुई जांच

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र, रुद्रपुर में हृदय रोग से ग्रसित बच्चों हेतु विशेष निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा चंदन हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गंभीर हृदय रोगों के उपचार के लिए विशेषज्ञ परामर्श एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर में जनपद के कुल 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिन्हें आरबीएसके की मोबाइल हेल्थ टीमों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चिन्हित किया गया था चंदन हॉस्पिटल से आए वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डॉ. विकास सिंह ने सभी बच्चों का गहन परीक्षण एवं स्क्रीनिंग की। जांच के दौरान जिन बच्चों में गंभीर हृदय संबंधी समस्याएं पाई गईं और जिन्हें सर्जरी की आवश्यकता है, उन्हें आगे के उपचार एवं निशुल्क ऑपरेशन के लिए चंदन हॉस्पिटल रेफर किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल ने बताया कि जन्मजात हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से बच्चों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें नया जीवन मिल सकेगा इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. पी. सिंह, डीपीएम हिमांशु मुस्यूनी, श्रवण कुमार, जावेद, पूरन, आमिर, आजम अंसारी, बी. पी. जोशी, संजय, पारुल, प्रियंका, प्रेमा सहित चंदन हॉस्पिटल का स्टाफ उपस्थित रहा।

error: Content is protected !!
Call Now Button