ऊधम सिंह नगर

चम्पावत पेयजल परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व जनसुविधा पर दिया जोर

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने नगर क्षेत्र में संचालित पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया उन्होंने मल्ली मादली और बालेश्वर वार्ड का भ्रमण कर अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और आमजन को असुविधा न होने देने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक से परियोजना की वर्तमान स्थिति और प्रगति की जानकारी ली उन्होंने कहा कि जहां भूमिगत पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, वहां कार्य पूर्ण होते ही सड़कों और मार्गों का तत्काल सुधारीकरण किया जाए ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो।मल्ली मादली क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर डीएम ने नगर पालिका और यूयूएसडीए अधिकारियों को समन्वय बनाकर आवश्यक ह्यूम पाइप डालने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात के दौरान जलभराव रोकने और नालियों की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा परियोजना प्रबंधक ने बताया कि नगर क्षेत्र में 17 टैंकों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इनमें 13 पुराने टैंकों का जीर्णोद्धार और 4 नए जलाशयों का निर्माण शामिल है। सर्किट हाउस में 900 केएल तथा पुल्ड आवास एवं जूप क्षेत्र में 450 केएल क्षमता के टैंक तैयार हो चुके हैं, जबकि हिंगला देवी क्षेत्र में 1100 केएल क्षमता का नया टैंक प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि कुल 110 किलोमीटर पाइपलाइन में से लगभग 75 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। परियोजना के तहत प्रत्येक घर को मीटरिंग सहित पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना की निर्धारित पूर्णता अवधि सितंबर 2027 है, हालांकि दिसंबर 2026 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, परियोजना प्रबंधक अंकित आर्य, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button