ऊधम सिंह नगर

49 शिकायतों पर डीएम ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

49 शिकायतों पर डीएम ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

चम्पावत। शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक ‘जनता मिलन कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने कुल 49 शिकायतें एवं समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने पिछले सप्ताह प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए ग्राम बिलौन निवासी सोबन सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन एवं किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को दो दिवस के भीतर पेंशन स्वीकृत कराने तथा मुख्य कृषि अधिकारी को किसान सम्मान निधि की प्रक्रिया पूर्ण कर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

ग्राम बिलोटासेन निवासी दिवान सिंह मेहता द्वारा सीसी मार्ग निर्माण की मांग पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी चम्पावत को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं घेरबाड़ एवं सोलर ऊर्जा से संबंधित मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया ग्राम राई खकोड़ा निवासी नारायण सिंह द्वारा बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने पात्रता की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं ग्राम बडोली निवासी लक्ष्मी दत्त ने घर के समीप से गुजर रही विद्युत लाइन से खतरे की शिकायत की, जिस पर विद्युत विभाग को सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

ग्राम कोट अमोड़ी निवासी गोबिंद बल्लभ द्वारा साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुलिस साइबर सेल को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम दयारतोली निवासी जगदीश सिंह मेहता की आधार कार्ड में जन्मतिथि संशोधन संबंधी समस्या पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को नियमानुसार सहयोग करने के निर्देश दिए गए ग्राम ककनई निवासी मान सिंह ने पेयजल समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने पेयजल निगम को सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने एवं क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने एवं सामुदायिक शौचालय की जांच कराने को भी कहा गया।

इसके अतिरिक्त कृष्णानंद पाठक द्वारा जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु तारबाड़ लगाने, पवन सिंह भंडारी द्वारा पुलिया निर्माण, अनिल सिंह तड़ागी द्वारा स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता तथा श्रीमती जानकी देवी द्वारा आर्थिक सहायता संबंधी शिकायतें भी दर्ज कराई गईं कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी विपिन पंत, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button