ऊधम सिंह नगर

दिनेशपुर में मिली अज्ञात महिला की लाश की अब तक नहीं हो सकी पहचान, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम

दिनेशपुर में मिली अज्ञात महिला की लाश की अब तक नहीं हो सकी पहचान, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

ऊधम सिंह नगर। जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना दिनेशपुर क्षेत्र में दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद महिला के संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊधमसिंहनगर पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने घोषणा की है कि अज्ञात महिला के संबंध में सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹50,000 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

संपर्क नंबर:

➡️ थानााध्यक्ष दिनेशपुर: 8630885486, 9411112903

➡️ डीसीआर (DCR): 9411112980

➡️ एसएसपी ऊधमसिंहनगर: 9411112711

error: Content is protected !!
Call Now Button