ऊधम सिंह नगर

जोड़ मेला–2026 की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 20 मई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

आगामी 29, 30 और 31 मई 2026 को आयोजित होने वाले पारंपरिक जोड़ मेला–2026 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को गुरुद्वारा साहिब रीठा परिसर में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत और आपदा प्रबंधन समेत विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई को यात्रा मार्गों को शीघ्र गड्ढामुक्त करने तथा आवश्यक साइन बोर्ड और आपातकालीन संपर्क नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए संवेदनशील और स्लाइड जोन क्षेत्रों में जेसीबी मशीनों की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही मार्गों के किनारे झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष आवश्यकता वाले वाहनों और लंगर सेवा वाहनों को नियमानुसार अनुमति दी जाएगी। वहीं परिवहन विभाग को 28 से 31 मई तक अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती, चेक पोस्ट, फायर टेंडर और जल पुलिस की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। साथ ही पार्किंग और भीड़ नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक तैयारियां करने को कहा गया स्वास्थ्य विभाग को मेला क्षेत्र और यात्रा मार्गों पर चिकित्सा राहत केंद्र एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं लंगर स्थलों पर शुद्ध पेयजल और शौचालयों की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

जल संस्थान, सिंचाई और विद्युत विभाग को पेयजल, स्नान और निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बस स्टेशन से गुरुद्वारा साहिब तक सफाई और सुधार कार्य जल्द पूरा करने को भी कहा गया इस वर्ष मेले में पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता देते हुए “पिरुल ब्रिकेट” के उपयोग का निर्णय लिया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए 20 मई तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जोड़ मेला–2026 का आयोजन सुरक्षित, स्वच्छ और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य, उप जिलाधिकारी नितेश डागर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, जिला विकास अधिकारी दिनेश डिगारी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान आर.पी. डोबवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button