Tuesday, June 23, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

भाजपा का देशभर में बढ़ा दायरा, 2027 में फिर बनेगी सरकार : भारत भूषण चुघ

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश में विस्तार हो चुका है और लगभग 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत ऐतिहासिक रही, जहां भाजपा की सरकार बनी है। इससे स्पष्ट होता है कि देश की जनता भाजपा पर पूर्ण विश्वास जता रही है और आने वाले समय में भाजपा के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि उत्तराखंड में भी राज्य का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है और वर्ष 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जिस प्रकार का जनादेश मिला है, वह दर्शाता है कि आने वाला समय भाजपा का है। मुलाकात के दौरान बीएल संतोष ने भारत भूषण चुघ को अपना आशीर्वाद भी दिया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button