ऊधम सिंह नगर

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग होगा रोशनी से जगमग, धामी सरकार ने दी ₹2 करोड़ की सौगात

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग होगा रोशनी से जगमग, धामी सरकार ने दी ₹2 करोड़ की सौगात

1500 आधुनिक स्ट्रीट लाइटों से सुसज्जित होगा माँ पूर्णागिरि धाम मार्ग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुरक्षा और सुविधा

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 
जनपद चम्पावत स्थित विश्वप्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि धाम यात्रा मार्ग के विकास को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यात्रा मार्ग पर व्यापक पथ प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी मुख्यमंत्री द्वारा टनकपुर के ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि धाम तक पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्वीकृत योजना के तहत ₹2 करोड़ की प्रथम किश्त जारी कर दी गई है। योजना पूरी होने के बाद संपूर्ण यात्रा मार्ग आधुनिक स्ट्रीट लाइटों से रोशन होगा, जिससे श्रद्धालुओं को रात्रिकालीन आवागमन में अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी।यह परियोजना मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 688/2024 के अंतर्गत संचालित की जा रही है। योजना के तहत ककराली गेट से भैरव मंदिर होते हुए मुख्य मंदिर तक विद्युत एवं पथ प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी यूपीसीएल के एसडीओ संजय भंडारी के अनुसार योजना के अंतर्गत 0.650 किलोमीटर 11 केवी लाइन, 20 किलोमीटर एलटी ओवरहेड लाइन तथा 4.5 किलोमीटर भूमिगत एलटी लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 25 केवीए क्षमता के 5 तथा 63 केवीए क्षमता के 3 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।

परियोजना के तहत पूरे यात्रा मार्ग पर कुल 1500 अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि माँ पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी औपचारिक प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूरी कर कार्य को निर्धारित अवधि में धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही स्थानीय पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button