Tuesday, June 23, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिक सील स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम छीनकी में बिना पंजीकरण चल रहे एक क्लीनिक को सील कर दिया। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल के निर्देश पर की गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. संजीव सरना के नेतृत्व में क्लीनिक का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि क्लीनिक क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं था और बिना वैध दस्तावेजों के मरीजों का उपचार किया जा रहा था। कार्रवाई के समय केंद्र संचालक सचिन मजूमदार तथा दो महिला मरीज मौके पर मौजूद मिले।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक से बरामद दवाइयों, उपकरणों और संबंधित रिकॉर्ड को जब्त कर लिया। इसके साथ ही क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। विभाग द्वारा संचालक सचिन मजूमदार के खिलाफ संबंधित अधिनियमों के तहत विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिक आम जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उपचार के लिए केवल पंजीकृत चिकित्सकों और वैध स्वास्थ्य संस्थानों का ही चयन करें उन्होने बताया कि अवैध क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button