Tuesday, June 23, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ, 6 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी दवा

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। जनपद में बच्चों को कुपोषण मुक्त और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, गांधी कॉलोनी में स्कूली बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर अभियान की शुरुआत की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पेट के कीड़ों से मुक्ति बेहद जरूरी है। कृमि संक्रमण से बच्चों में एनीमिया की समस्या बढ़ती है और उनकी सीखने की क्षमता भी प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के समन्वय से जनपद के शत-प्रतिशत बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान के तहत जनपद के सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 6,03,960 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में बच्चों को दी जा रही है। जो बच्चे बुधवार को दवा नहीं खा सके, उनके लिए 14 मई को मॉप-अप डे आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को भोजन से पहले हाथ धोने और खुले में शौच न करने जैसी स्वच्छ आदतों को अपनाने की शपथ भी दिलाई इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, डीपीएम हिमांशु मुस्यूनी सहित आरबीएसके टीम, विद्यालय स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button