ऊधम सिंह नगर

एसपी रेखा यादव : दुष्कर्म प्रकरण में त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसपी रेखा यादव: दुष्कर्म प्रकरण में त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर/चम्पावत। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में चम्पावत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्यवाही गतिमान है। उन्होंने जानकारी दी कि 06 मई को आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बालिका, जो 05 मई को अपनी सहेली के विवाह समारोह में ग्राम सल्ली गई थी, घर वापस नहीं लौटी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम को मौके पर रवाना किया और बालिका की तलाश शुरू की।तलाश के दौरान बालिका को एक डेयरी के समीप से बरामद किया गया। पीड़िता से पूछताछ में उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया तथा घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्रित किए गए प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसओजी एवं स्थानीय पुलिस टीमों को सक्रिय कर क्षेत्र में तैनात किया गया है। तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने स्वयं पीड़िता से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिजनों को आश्वस्त किया। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर तीन व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है वर्तमान में साक्ष्य संकलन एवं विवेचना की कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही चम्पावत पुलिस ने महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता दोहराई है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button