Tuesday, June 23, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति का भी अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Call Now Button