ऊधम सिंह नगर

जनहित योजनाओं में ढिलाई नहीं: डीएम सख्त, कोई घोषणा लंबित न रहे सीएम घोषणाओं में तेजी लाने, डीपीआर शीघ्र भेजने के निर्देश

जनहित योजनाओं में ढिलाई नहीं: डीएम सख्त, कोई घोषणा लंबित न रहे
सीएम घोषणाओं में तेजी लाने, डीपीआर शीघ्र भेजने के निर्देश

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की अद्यतन स्थिति का गहन परीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जनपद स्तर पर मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़ा कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि स्वीकृत योजनाओं पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिन योजनाओं पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है, उनके प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए डीएम ने विशेष जोर देते हुए कहा कि जिन घोषणाओं के लिए डीपीआर तैयार की जानी है, उन्हें शीघ्र तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि स्वीकृति और बजट आवंटन में देरी न हो। डीपीआर तैयार करने में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। जहां भी किसी प्रकार की बाधा आ रही है, उसका तत्काल समाधान कर कार्यों में तेजी लाई जाए। साथ ही अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए विभागवार समीक्षा के दौरान लंबित और प्रगति पर चल रहे कार्यों का आकलन किया गया। डीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर शिथिलता या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं जनहित से जुड़ी अहम योजनाएं हैं, जिनका सीधा लाभ आमजन को मिलता है। इसलिए इनके क्रियान्वयन में गति, गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं का तत्काल हस्तांतरण संबंधित विभागों को किया जाए, ताकि उनका लाभ आम जनता तक जल्द पहुंच सके अपूर्ण कार्यों को तय समयसीमा में तेजी से पूरा किया जाए उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समीक्षा बैठकों में केवल वास्तविक प्रगति ही प्रस्तुत की जाए और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचा जाए बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मोहित मल्ली, जिला विकास अधिकारी दिनेश डिगारी, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button