Tuesday, June 23, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

निराश्रित पशुओं का कहर: युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

निराश्रित पशुओं का कहर: युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रूद्रपुर: निराश्रित गौवंश के कारण एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम अलखदेवा निवासी 35 वर्षीय परविंदर सिंह उर्फ पिंदर मक्कड़ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पशु से टक्कर के बाद वे हाईवे पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण देर रात तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमा रहे। सड़क पर शव पड़े होने से यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस और बुजुर्गों के समझाने पर बहाल किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि कागजात चेकिंग में सख्ती दिखाने वाला प्रशासन सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं की समस्या को नजरअंदाज कर रहा है, जिससे लगातार जानें जा रही हैं। वहीं समाजसेवी जगदीश तनेजा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संबंधित विभागों के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button