ऊधम सिंह नगर

जून तक कार्रवाई का अल्टीमेटम: गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने, सख्त कानून, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और स्लॉटरहाउस बंद करने की मांग

जून तक कार्रवाई का अल्टीमेटम: गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने, सख्त कानून, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और स्लॉटरहाउस बंद करने की मांग

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

देश में गाय संरक्षण को लेकर एक बार फिर मांग तेज हो गई है। बजरवासी गौ रक्षक सेना भारत के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से गाय को “राष्ट्र माता” घोषित करने और उसके संरक्षण के लिए सख्त कानून लागू करने की मांग की है। संगठन ने इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपते हुए 1 जून 2026 तक इन नियमों को लागू करने का अनुरोध किया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि गाय को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिया जाए और उसके संरक्षण के लिए एक नया कठोर कानून बनाया जाए। साथ ही पूरे देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और सभी कट्टीखानों (स्लॉटरहाउस) को बंद करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है।संगठन ने यह भी मांग रखी है कि जो लोग गायों को छोड़ देते हैं या उन्हें अनाथ करते हैं, उन पर सख्त जुर्माना लगाया जाए। इसके अलावा, यदि किसी क्षेत्र में गाय की मृत्यु होती है, तो उस क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों—जैसे सांसद और विधायक—की जिम्मेदारी तय की जाए ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि शासन-प्रशासन को गाय रक्षकों को 24 घंटे सहयोग देना चाहिए, ताकि गायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अल्टीमेटम संगठन ने सरकार से अपील की है कि 1 जून 2026 तक इन सभी मांगों को लागू किया जाए, अन्यथा आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।।

 

error: Content is protected !!
Call Now Button