Wednesday, July 29, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

सीमांत मंच क्षेत्र को राहत: पाइपलाइन मरम्मत तेज, टैंकरों से जारी पेयजल आपूर्ति

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

जनपद चम्पावत के सीमांत मंच क्षेत्र में उत्पन्न पेयजल संकट को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर जल संस्थान द्वारा बाधित पेयजल आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।जानकारी के अनुसार, मंच क्षेत्र में पेयजल लाइनों की सफाई और मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। विभागीय जांच में मंच पंपिंग पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन (राइजिंग मेन) में क्षति और अवरोध पाए गए हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए तकनीकी टीम लगातार कार्य कर रही है। साथ ही पंपिंग प्लांट में आ रही तकनीकी खामियों को भी दूर किया जा रहा है।जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रवि प्रकाश डोबवाल ने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक मंच और डूबाजैनाल क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो प्रशासन ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया है कि स्थानीय निवासियों के साथ-साथ विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों वाले परिवारों को भी पेयजल की कमी का सामना न करना पड़े अधिकारियों के अनुसार, आगामी एक सप्ताह के भीतर पंपिंग योजना को पूर्ण रूप से संचालित कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button