ऊधम सिंह नगर

गदरपुर में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्रशासन का औचक निरीक्षण, खामियों पर नोटिस की तैयारी

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

गदरपुर। शासन के निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने गदरपुर क्षेत्र में संचालित विभिन्न पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस अभियान का उद्देश्य पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की स्थिति का आकलन करना था।
निरीक्षण टीम में तहसीलदार गदरपुर देवेंद्र सिंह बिष्ट, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) डॉ. एस.पी. सिंह, जिला समन्वयक प्रदीप मेहर और अधिशासी सहायक गोपाल आर्य शामिल रहे। टीम ने केंद्रों पर तकनीकी कक्षों से लेकर रजिस्ट्रेशन काउंटर तक सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान तराई हॉस्पिटल और महाजन हॉस्पिटल में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। यहां एएनसी रजिस्टर, लॉग बुक और फॉर्म-एफ का रख-रखाव निर्धारित मानकों के अनुरूप मिला।
वहीं अल्फा हॉस्पिटल में जांच के दौरान कुछ खामियां सामने आईं। रिकॉर्ड में ओवरराइटिंग और कटिंग पाई गई, साथ ही एएनसी रजिस्टर में मरीजों के पूरे पते दर्ज नहीं थे। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए टीम ने अस्पताल प्रबंधन को सुधार के निर्देश दिए।एसीएमओ डॉ. एस.पी. सिंह ने बताया कि संबंधित केंद्र को स्पष्टीकरण हेतु नोटिस जारी किया जाएगा। तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी संचालकों को निर्देशित किया कि वे दस्तावेजों में पारदर्शिता रखें और मरीजों की पूर्ण जानकारी अनिवार्य रूप से दर्ज करें प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से किए जाते रहेंगे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button