ऊधम सिंह नगर

बड़ी खबर: उत्तराखंड में बनी फिल्म “जान अभी जिंदा है” अगले माह होगी रिलीज, रुद्रपुर में दिखा जबरदस्त क्रेज

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शूट हुई फिल्म “जान अभी जिंदा है” अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म अगले माह रिलीज होने जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के प्रमोशन के लिए इसके हीरो और हीरोइन रुद्रपुर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कलाकारों को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस उमड़ पड़े, जिससे माहौल पूरी तरह फिल्मी रंग में रंग गया।मीडिया से बातचीत के दौरान कलाकारों ने बताया कि फिल्म की कहानी दमदार है और इसमें उत्तराखंड की खूबसूरती को खास तौर पर दिखाया गया है। उनका कहना है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश भी देती है।कलाकारों ने भरोसा जताया कि “जान अभी जिंदा है” दर्शकों के दिलों को जरूर छुएगी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।
रुद्रपुर में प्रमोशन के दौरान फैंस ने कलाकारों के साथ जमकर फोटो खिंचवाई और फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। अब सभी की निगाहें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं, जो अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button